प्रख्यात शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का निधन

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रख्यात शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का मध्यरात्रि से पहले निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को उनके निधन की जानकारी दी।

वह 84 वर्ष की थी। उन्होंने दादर पश्चिम स्थित अपने घर पर आखिरी सांसें लीं।

वह जयपुर घराने से ताल्लुक रखती थीं। उन्हें पद्मविभूषण और साहित्य अकादमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी थीं। उनके दो बेटे और पोते-पोतियां हैं।

किशोरी के निधन पर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने कहा कि उन्हें अमोनकर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।

मंगेशकर ने कहा, “वह बहुत ही अद्भुत शास्त्रीय गायिका थीं। उनके निधन से संगीत की दुनिया को भारी क्षति हुई है।”

अमोनकर का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम को शिवाजी पार्क शवदाह गृह में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493