रूस के सेंट पीटर्सबर्ग हमले में 11 की मौत

यह विस्फोट सेंट पीटर्सबर्ग में लाइन 2 पर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीटयूट और सेनाया चौराहे के बीच के मेट्रो स्टेशनों पर दोपहर 2.40 बजे हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्होंने तेज आवाज सुनी और कुछ देर बाद ही वे समझ पाए कि ये बम विस्फोट है।

पावेल ने बताया, “मैं आगे वाले डिब्बे में था। तेज आवाज के बाद रेलगाड़ी रूक गई। मैं मेट्रो से उतरा तो पता चला कि पिछले वाले डिब्बों के दरवाजे विस्फोट से नष्ट हो गए हैं। मैं वहां गया और मैंने घायल यात्रियों को देखा और तुरंत मदद करनी शुरू कर दी।”

सोशल मीडिया पर विस्फोट स्थल के फोटो और वीडियो में काले धुएं और आसपास पड़े मलबे को देखा जा सकता है। प्लेटफॉर्म पर घायल लोग यहां-वहां पड़े हैं।

गौरतलब है कि पीड़ितों में कोई भी चीन का नागिरक नहीं है। रूस में चीनी दूतावास ने इस संबद्ध में जानकारी मांगी है।

सेंट पीटर्सबर्ग प्रशासन ने शहर में तीन दिन के शोक की घोषणा की है जबकि राष्ट्रपति व्लाादिमीर पुतिन ने भी इस घटना पर शोक जताया है।

स्थानीय प्रशासन ने पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए 2.3 करोड़ रूबल (लगभग 408,000 डॉलर) की सहायता राशि देने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493