सेंट पीटर्सबर्ग हमले के मद्देनजर पेरिस में सुरक्षा बढ़ाई गई

फ्रांस के गृह मंत्रालय के मुताबिक, “सेंट पीटर्सबर्ग मेट्रो पर हुए घटनाक्रमों के बाद एहतियातन कदम उठाते हुए गृह मंत्री मैथियस फेकल ने इल-डी-फ्रांस क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।”

उन्होंने कहा, “आतंकवाद के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सरकार फ्रांस के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना जारी रखेगी।”

गौरतलब है कि सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग में दो मेट्रो स्टेशनों पर हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493