‘क्रिकेट वाली बीट’ के लिए गांगुली ने सचिन को बधाई दी

कोलकाता, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मशहूर गायक सोनू निगम के साथ ‘क्रिकेट वाली बीट’ गाने के लिए अपने साथी और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बधाई दी है।

गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा, “शानदार काम सचिन तेंदुलकर..प्रतिभासिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं की जा सकती।”

सचिन के संगीत के प्रति प्यार से सब वाकिफ हैं। वह सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आयडल-9 के ग्रैंड फिनाले के दौरान रविवार को एक वीडियो में देखे गए। इस कार्यक्रम में सचिन मुख्य अतिथि थे।

सचिन और सोनू का यह गीत अभी सोशल मीडिया पर जारी नहीं हुआ है। यह अभी सचिन के नए एप पर उपलब्ध है, जिसे उनके प्रशंसक हासिल कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493