तुरीन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब युवेंतस ने कहा है कि बोका जूनियर्स के मिडफील्डर रोड्रिगो बेंटेंकर ने सोमवार को अपने प्रस्तावित स्थानांतरण के लिए मेडिकल टेस्ट दिया है।
युवेंतस वेबसाइट के मुताबिक उरुग्वे की अंडर-20 टीम के सदस्य बेंटेंकर सोमवार को तुरीन पहुंचे और नियमित जांच के लिए रवाना हुए।
युवेंतस ने हाल ही में 19 साल के इस करिश्माई खिलाड़ी के साथ करार किया है। रियल मेड्रिड और मैनचेस्टर सिटी जैसे अग्रणी क्लबों ने भी बेंटेंकर के साथ करार की इच्छा जाहिर की थी।
dharmpath.com dharmpath