‘मेरी प्यारी बिंदू’ के लिए गायिकी भूलनी पड़ी : आयुष्मान

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना केवल अभिनय ही नहीं बल्कि अपनी गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ के लिए गायिकी भूलनी पड़ी, जिसमें वह एक लेखक का किरदार निभा रहे हैं।

आयुष्मान परिणीति चोपड़ा के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे, जो इस फिल्म के जरिए गायिकी में अपनी शुरुआत कर रही हैं। आयुष्मान ने कहा, “मुझे फिल्म का किरदार निभाने के लिए गायिकी भूलनी पड़ी। मैं एक लेखक का किरदार निभा रहा हूं, जिसे नहीं पता कि गाना कैसे गाया जाता है।”

फिल्म ‘विक्की डोनर’ से 2012 में बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में गाया है। उनके कुछ लोकप्रिय गीतों में ‘पानी दा रंग’, ‘साडी गली आजा’ और ‘दिल-ए-नादान’ आदि हैं।

यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित की ‘मेरी प्यारी बिंदू’ 12 मई को रिलीज होगी। इसके निर्देशक अक्षय रॉय हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493