‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से अभिनय के मैदान में उतरेंगे भाग्यश्री के बेटे

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी फैंटम फिल्म्स के बैनर तले एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से अभिनय के मैदान में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी फैंटम फिल्म्स के बैनर तले एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से अभिनय के मैदान में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

2012 की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘पेडलर्स’ का लेखन और निर्देशन करने वाले वासन बाला निर्देशित फिल्म से राधिका मदान भी अभिनेत्री के रूप में करियर की शुरुआत कर रही हैं।

फिल्मकार अनुराग कश्यप ने एक बयान में कहा, “वासन (बाला) ने एक बेहद मजेदार और शानदार मार्शल आर्ट फिल्म लिखी है। मैंने ऐसी फिल्म कभी नहीं देखी-पढ़ी। इसमें इतना नयापन है कि आपको यह जरूर पसंद आएगी।”

कश्यप का कहना है कि उन्हें इस फिल्म का निर्माता होने पर खुशी है।

फिल्म फैंटम फिल्म्स के अनुराग कश्यप और लंबे समय तक उनके सहायक रहे वासन बाला के बीच के तालमेल का प्रतीक है।

फिल्म में तमिल स्टार विजय सेतुपति भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर कोई अन्य खुलासा नहीं किया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493