अमायरा को फैशन पर टीका-टिप्पणी नापसंद

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का कहना है कि उन्हें अपनी स्टाइल के साथ प्रयोग पसंद है, लेकिन ड्रेसिंग सेंस पर दूसरों की टीका-टिप्पणी उन्हें पसंद नहीं है।

अमायरा ने इस बारे में मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “यह परेशान करता है। मैं उन लोगों में से हूं, जिसे फैशन से प्यार है और ऐसे में जब कोई आलोचना करता है तो मुझे यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता..अगर मैं ऐसा कहूं कि मेरे साथ यह नहीं होता तो यह झूठ होगा।”

फ्रांस के फैशन लेबल प्रोमोद के ‘डेनिम एटेलियर’ सेशन के दौरान स्टाइलिस्ट बोरनाली तालुकदार के साथ पिछले हफ्ते अभिनेत्री ने डेनिम के प्रति अपने लगाव को भी जाहिर किया था।

अभिनेत्री ने कहा कि दिन के आखिर में वह अपनी मर्जी के मुताबिक कपड़े पहनती हैं।

फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की अभिनेत्री का मानना है कि फैशन हमेशा बदलता रहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493