चीन के शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में चीन-कजाकिस्तान सीमा पर स्थित हॉर्गस इंटरनेशनल बॉर्डर कॉर्पोरेशन सेंटर 2012 के बाद से लगातार पर्यटकों की बढ़ती संख्या का गवाह बना है। यहां 2016 में 54.3 लाख पर्यटक आए थे।
हॉर्गस शहर की सीमा चौकी पर तैनात हू रुफेंग ने कहा कि इस केंद्र ने मार्च के मध्य 12 स्वसेवा सीमा शुल्क निकासी मार्ग का शुभारंभ किया था, जो लोगों को चेहरे और फिंगरप्रिंट की पहचान करने वाले उपकरणों की सहायता से 10 सेकंड में कस्टम के माध्यम से गुजरने की अनुमति देता है।
dharmpath.com dharmpath