शियोंगान न्यू एरिया की समिति ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्र में अवैध भूमि और आवास खरीद के साथ ही गैर-कानूनी निर्माण को भी प्रतिबंधित किया जाएगा।
चीन ने शनिवार को शियोंगान न्यू एरिया स्थापित करने की घोषणा की। यह राजधानी बीजिंग के निकट एक नया आर्थिक क्षेत्र होगा, जिसका उद्देश्य राजधानी के आसपास के क्षेत्रों को इससे जोड़ना है।
समिति ने एक बयान में कहा कि इस घोषणा ने निवेशकों को नए क्षेत्र में शियोंगशियान, रोंगचेंग और एनक्शिन काउंटियों में निवेश के लिए आकर्षित किया है।
समिति ने चेताया कि संपत्ति की खरीद-बिक्री से संबंधित सभी अवैध निर्माण, व्यापार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath