‘इंदु सरकार’ 21 जुलाई को रिलीज होगी

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म ‘इंदु सरकार’ 21 जुलाई को रिलीज होगी।

भंडारकर ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया, “यह आपातकाल है! स्वतंत्रता के बाद इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय के साथ आपका डेट..’इंदु सरकार’ 21 जुलाई को रिलीज हो रही है।”

फिल्म की कहानी 1975-1979 के बीच 21 महीने के लिए लगे आपातकाल पर आधारित है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। ‘इंदु सरकार’ में अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुल्हरी और बांग्ला कलाकार तोता रॉय चौधरी हैं।

पद्मश्री से सम्मानित भंडारकर ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित ‘चांदनी बार’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’ और ‘फैशन’, आदि फिल्में बनाई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493