केसीआईसी को जकार्ता से बांडुंग को जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल परियोजना की निगरानी का काम मिला है।
इंजीनियरिंग, प्रॉक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) अनुबंध पर इंडोनेशिया की सरकारी स्वामित्व वाली निर्माण कंपनी विजया कार्य (विका) के परिसर में मंगलवार अपराह्न् हस्ताक्षर किए गए।
142 किमी लंबी रेल परियोजना इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के समूचे क्षेत्र की पहली परियोजना है।
इस परियोजना के तीन सालों में पूरा होने की उम्मीद है। उच्च गति वाली यह रेलगाड़ी 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंतव्य तक पहुंचने में सक्षम है।
dharmpath.com dharmpath