उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी : सियोल

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, सियोल के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने पुष्टि की है कि मिसाइल को पूर्वी उत्तर कोरिया के दक्षिणी हामयोंग प्रांत के सिंपो से स्थानीय समयानुसार 6.40 बजे लांच किया गया था।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्षेपण जमीन से किया गया था, जिसने इस संभावना से इनकार कर दिया है कि यह किसी पनडुब्बी (एसएलबीएम) से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल थी, क्योंकि प्योंगयांग ने सिंपो से पहले भी मिसाइलें लांच की हैं, जहां इन प्रक्षेपकों को विकसित करने का मुख्य केंद्र स्थित है।

समाचार एजेंसी ‘योनहप’ की रपट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका वर्तमान में उत्तर कोरिया द्वारा लांच की गई मिसाइल की संभावित सीमा और प्रकार का विश्लेषण कर रहे हैं, और यह संभवत: एक केएन-15 मध्यम श्रेणी की बैलिस्टिक मिसाइल थी।

यह नवीनतम लांच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ फ्लोरिडा में होने वाली बैठक से ठीक पहले किया गया है, जिसमें उत्तर कोरिया का मुद्दा प्रमुख रूप से उठने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493