बीजिंग, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के शीर्ष राजनीतिक सलाहकार यू झेंगशेंग बुधवार से शनिवार तक पाकिस्तान और श्रीलंका का आधिकारिक दौरा करेंगे।
यू झेंगशेंग चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यू पाकिस्तान के सीनेट के अध्यक्ष मियां रजा रब्बानी और श्रीलंका संसद के अध्यक्ष कारू जयसूर्या के निमंत्रण पर दोनों देशों की यात्रा पर जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath