जिम्बाब्वे सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएएजेड) ने कहा कि इस सेवा को इस साल जनवरी में एयरलाइंस द्वारा की गई घोषणा के आधार पर शुरू किया गया है, जिसके तहत हरारे को छह नए अफ्रीकी और अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों में शामिल करने की बात कही गई थी।
जिम्बाब्वे के पर्यटन मंत्री वाल्टर जेंबी द्वारा पिछले साल रवांडा के विमानन अधिकारियों से किगाली में अफ्रीकन यूनियन सम्मिट के इतर हुई मुलाकात और किगाली-लुसाका-हरारे के बीच हवाई सेवाओं की संभावनाओं पर चर्चा के बाद उड़ानें शुरू की गई हैं।
इन दोनों पक्षों ने हरारे-किगाली-ग्वांग्झू और साथ ही हरारे-किगाली-लंदन के मार्गों पर भी भविष्य में रवांडाएयर की संभावनाओं पर चर्चा की।
dharmpath.com dharmpath