मुलायम रेप पर मुलायम हुए,फांसी की सजा गलत मानी

mulayam-singh-540मुरादाबाद/नई दिल्‍ली : समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव अब विवादित बयान देकर निशाने पर आ गए हैं। मुरादाबाद में आयोजित एक रैली में मुलायम सिंह ने कहा कि बलात्‍कार (रेप) के मामलों में फांसी की सजा देना गलत है। लड़कों से गलतियां तो हो जाती हैं। 

उन्‍होंने कहा कि कानून का दुरुपयोग हो रहा है। जैसे दहेज उत्‍पीड़न, दलित एक्‍ट आदि कानूनों का जो दुरुपयोग करने वाले लोग हैं उनको भी सजा दी जाएगी। हम ऐसा कानून बनाएंगे ताकि दुरुपयोग रूक सके। लड़के लड़कियां पहले दोस्‍त रहते हैं और जब उनमें मतभेद हो जाता है तो लड़की जाकर बयान दे देती है कि उसका रेप हो गया है। फिर बेचारे लड़कों को फांसी हो जाती है।

मुलायम रेप जैसे घिनौने अपराध पर ऐसा विवादास्‍पद बयान देकर विरोधियों के निशाने पर भी आ गए हैं। बीजेपी, कांग्रेस और अन्‍य दलों ने मुलायम के इस बयान की तीखी आलोचना की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493