ब्रसेल्स, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने सीरिया में हुए दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान 2018 में सीरिया को 61.9 करोड़ डॉलर (58 करोड़ यूरो) की सहायता रााशि देने पर सहमति जताई है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ईयू के विदेश मामलों की उच्च प्रतिनिधि फेडेरिका मोघरीनी ने इस दो दिवसीय सम्मेलन ‘सपोर्टिग द फ्यूचर ऑफ सीरिया एंड द रीजन’ के दौरान कहा कि लेबनान और जॉर्डन की मदद के लिए भी धनराशि का इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने कहा,”जो महत्वपूर्ण है वह है मानवीय पूंजी और इस पूंजी का इस्तेमाल मानवीय कार्यो के लिए किया जाएगा।”
मोघरीनी ने इस राशि का इस्तेमाल सीरिया के लोगों के लिए करने के क्रम में कहा कि दो चीजें बहुत जरूरी है, पहला सहायताकर्मी और दूसरा सीरिया को पूर्ण मानवीय मदद।
उनके मुताबिक, ईयू ने 2019 में समान स्तर के सहायता कार्य को बनाए रखने की इच्छा जताई है।
dharmpath.com dharmpath