बर्लिन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब बायेर लेवरकुसेन के विंगर जूलियन ब्रांड के पिता ने साफ कर दिया है कि उनका बेटा फिलहाल अपने मौजूदा क्लब को छोड़कर कहीं नहीं जा रहा है।
ऐसी अटकलें थीं कि जर्मनी के इस खिलाड़ी ने बायर्न म्यूनिख के साथ करार के मन बना लिया है लेकिन अब उनके पिता ने इसे नकार दिया है।
जर्मन मीडिया हाउस बिल्ड के रिपोर्ट के मुताबिक बायर्न ने 2.5 करोड़ डॉलर की फीस पर ब्रैंड के साथ करार की इच्छा जाहिर की थी।
इसके अलावा इंग्लिश प्रीमियर लीग लीवरपूल ने भी ब्रैंड के साथ करार की इच्छा जाहिर की है।
dharmpath.com dharmpath