विज्ञापन में ‘चंपीवाला’ बने बिग बी

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्मकार नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित विज्ञापन में राहत राजा के रूप में नजर आएंगे।

इसके लिए उन्होंने गाना भी गाया है।

बयान के मुताबिक, नवरत्न तेल के प्रसिद्ध गीत ‘सर जो तेरा चकराए’ को ‘नोटंकी स्टाइल’ में परिवर्तित किया गया है। अमिताभ इसमें ‘चंपीवाला’ की भूमिका में हैं।

प्रोडक्शन टीम के एक सूत्र ने बताया, “बच्चन सर की जीवंतता को देखना आश्चर्यजनक है। शूटिंग के दौरान गीत के साथ ऊर्जा स्तर बहुत अधिक था। हम खुश हैं कि फिल्म बाहर आ गई हैं और जो भी हमने दिखाया है, वो बहुत अच्छा है।”

सूत्र के मुताबिक, राहत राजा के रूप में अमिताभ ‘कजरा रे’, ‘झूम बराबर झूम’ और ‘खइके पान बनारस वाला’ जैसे गीतों पर थिरकते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493