‘सीरियाई गैस हमला विद्रोहियों के रासायनिक हथियारों से हुआ’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी इदलिब के विद्रोही नियंत्रित खान शयखुन कस्बे में मंगलवार को सीरियाई युद्ध विमानों द्वारा किए गए गैस हमले में 70 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 अन्य घायल हो गए।

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगॉर कोनाशेंकोव ने एक बयान में कहा कि सीरिया की वायुसेना ने खान शयखुन में विद्रोहियों के हथियारों और उपकरणों के एक बड़े भंडार (डिपो) पर हमला किया था।

उन्होंने कहा, “इस भंडार के आसपास जहरीले पदार्थो से भरी भूमि खदानों की कार्यशालाएं थीं।”

कोनाशेंकोव ने कहा कि विद्रोही इराक और सीरियाई शहर अलेप्पो के लिए इस भंडार के रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493