लॉस एंजेलिस, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता टोबी मैग्वेयर लेखक जो नेस्बो के उपन्यास ‘ब्लड ऑन स्नो’ को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए इसके रूपांतरण का निर्देशन करेंगे।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, 41 वर्षीय अभिनेता इस फिल्म के साथ निर्देशन क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।
यह फिल्म उस समय से ठंडे बस्ते में है, जब अफवाह थी कि अभिनेता लियोनादरे डिकैप्रियो को 2013 की किताब के अनुकूलन में दिलचस्पी थी। हालांकि, इस पर समय-समय पर मतभेद के कारण काम ठप्प रहा है।
मैग्वेयर की प्रोडक्शन कंपनी मैटेरियर पिक्चर्स और लॉरेंस ग्रे की ग्रे मैटर प्रोडक्शंस ने रूपांतरण का अधिकार प्राप्त कर लिया है।
नेस्बो रूपांतरण के लिए पटकथा भी लिख रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath