लॉस एंजेलिस, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका अडेल कथित तौर पर अपने पति सिमोन कोनेकी के साथ एक और बच्चे की योजना बना रही हैं।
लॉस एंजेलिस, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका अडेल कथित तौर पर अपने पति सिमोन कोनेकी के साथ एक और बच्चे की योजना बना रही हैं।
वेबसाइट ‘एसेशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश जोड़ी वर्ष 2016 में उत्तरी अमेरिकी दौरे के बाद से अन्य बच्चे की कोशिश में हैं। उनका चार वर्षीय बेटा एंगेलो भी है।
सूत्र ने लाइफ एंड स्टाइल पत्रिका को बताया, “अडेल दूसरे बच्चे की योजना बना रही है और सक्रिय रूप से इसके लिए कोशिश जारी है।”
सूत्र ने कहा, “अडेल ने लॉस एंजेलिस में वर्ष भर में बहुत-सा समय बिताया और वह इसे घर का सही आधार मानती हैं। कैलिफोर्निया एक स्वागत स्थल की तरह है।”
dharmpath.com dharmpath