फ्रांस ने मिस्र को 3 राफेल युद्धक विमान सौंपे

काहिरा, 6 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। मिस्र को फ्रांस की ओर से फरवरी 2015 में हुए समझौते के तीसरे चरण के तहत तीन और राफेल लड़ाकू विमान सौंप दिए गए हैं।

काहिरा, 6 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। मिस्र को फ्रांस की ओर से फरवरी 2015 में हुए समझौते के तीसरे चरण के तहत तीन और राफेल लड़ाकू विमान सौंप दिए गए हैं।

मिस्र के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में एक वीडियो के द्वारा फ्रांस निर्मित युद्धक विमान मिस्र के सशस्त्र बलों में शामिल होने के उत्सव के अवसर पर काहिरा के आसमान में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मिस्र के पास अब कुल 9 राफेल जेट विमान हो गए हैं।

समझौते के अनुसार, फ्रांस को 24 राफेल युद्धक विमान और एफआरईएमएम मल्टी-मिशन जहाज मिस्र को सौंपने हैं।

मिस्र को पहले चरण के तहत जून 2015 में एक जहाज और जुलाई 2015 में तीन राफेल जेट मिल गए थे और दूसरे चरण के तहत जनवरी 2016 में अन्य तीन जेट मिल गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493