फिल्म ‘अक्सर 2’ में नजर आएंगे मोहित मदान

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता मोहित मदान जल्द ही निर्देशक अनंत महादेवन की आगामी फिल्म ‘अक्सर 2 में अभिनेत्री जरीन खाने के साथ नजर आने वाले हैं।

उनका कहना है कि वह विभिन्न शैलियों की फिल्मों में काम करना चाहते हैं।

मोहित ने बताया, “फिल्म अक्सर 2 ने मुझे एक अभिनेता की तरह परिभाषित किया, साथ ही मुझे और किरदार करने का मौका दिया।”

मोहित ने बॉलीवुड में 2015 में आई फिल्म ‘लव एक्सचेंज’ से अपना फिल्म सफर शुरू किया था।

फिल्म ‘अक्सर 2’ साल 2006 में आई थ्रिलर फिल्म ‘अक्सर’ का सीक्रवल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493