रूस जांच समिति (आरआईसी) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इन लोगों के घरों से सेंट पीटर्सबर्ग के प्लोशकाड वोस्टानिया मेट्रो स्टेशन पर विस्फोटक जैसी एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है। इसके साथ ही कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।
आरआईसी ने इन आठ लोगों के नाम उजागर किए हैं लेकिन इन नागरिकता उजागर नहीं की गई है।
इससे पहले बुधवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने और आतंकवादी संगठनों में भर्तियां करने के संदेह पर मध्य एशियाई देशों के छह नागिरकों को भी हिरासत में लिया गया है।
गौरतलब है कि सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग के मेट्रो स्टेशनों पर हुए बम हमलों में 14 लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनभर घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath