रियो डी जनेरियो, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उरुग्वे की फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान डिएगो लुगानो पर ब्राजील के डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के लिए तीन हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा है।
लुगाने साओ पाउलो के लिए खेलते हैं। बोटाफोगो एपी के साथ हुए पाउलिस्ता चैम्पियनशिप मैच के बाद उन्हें रैंडम डोप टेस्ट के लिए चुना गया लेकिन वह सीधे डोप टेस्ट के लिए नहीं गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 22 मार्च की इस घटना में लुगानो सीधे डोप टेस्ट के लिए जाने की बजाय साओ पाउलो ड्रेसिंग रूम गए।
यह ब्राजील डोप रोधी आचार संहिता की धारा 191 का उल्लंघन है। ऐसा माना जा रहा है कि साओ पाउलो अपने खिलाड़ी पर लगे इस जुर्माने के खिलाफ अपील करेगा।
लुगानो उरुग्वे के लिए 95 मैच खेल चुके हैं। 2014 विश्व कप के बाद वह अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से अलग हुए। वह पेरिस सेंट जर्मेन, मालागा, और वेस्ट ब्रॉमविच अल्बायन जैसे अहम क्लबों के लिए खेल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath