रियो डी जनेरियो, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। हवाई दुर्घटना में अपने कई खिलाड़ियों के मारे जाने के बाद खुद को मजबूत करने में जुटी ब्राजीली फुटबाल टीम कोपेकोएंसी ने ब्राजील के पूर्व अंडर-20 डिफेंडर विक्टर रामोस के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कोपा लिबर्टाडोरेस के लिए खुद को मजबूत करने में जुटे कोपेकोएंसी क्लब ने 27 साल के रामोस के साथ करार करते हुए एक बेहतर कदम उठाया है।
रामोस मेक्सिको के मोंटेरी क्लब के साथ करारबद्ध हैं लेकिन बीते दो सीजन में वह पाल्मीरास और विटोरिया जैसे क्लबों के लिए लोन पर आधारित करार के तहत खेल चुके हैं।
नवम्बर 2016 में कोलम्बिया मं हुए विमान हादसे में कोपेकोएंसी के 19 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के सभी सदस्य मारे गए थे। इस विमान हादसे में 71 लोग मारे गए थे जबकि सिर्फ छह लोगों की जान बच सकी थी।
कोपेसोएंसी पहली बार कोपा लिबर्टाडोरेस में खेल रहा है। यह दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा क्लब फुटबाल टूर्नामेंट है।
dharmpath.com dharmpath