तृणमूल सांसद डोला सेन के कारण एयर इंडिया की उड़ान में देरी

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्यसभा सांसद डोला सेन द्वारा बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद करने की वजह से एयर इंडिया की उड़ान में करीब 40 मिनट की देरी हुई।

विमानन कंपनी के सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा सदस्य एआई-020 की उड़ान से दो अन्य यात्रियों के साथ कोलकाता की यात्रा कर रही थीं। इसमें से एक सदस्य व्हील चेयर पर था।

सूत्रों ने कहा कि सेन को सीट संख्या 11जे, 11जी और 11एच आवंटित की गई थी, जो आपातकालीन निकास के पास थीं।

एयरलाइन सूत्र ने कहा, “सीएआर (नागरिक उड्डयन जरूरत) नियम के अनुसार केबिन क्रू ने अनुरोध किया कि व्हील चेयर पर बैठा यात्री आपातकालीन निकासी के पास यात्रा नहीं कर सकता। इस पर सांसद डोला सेन ने चिल्लाना शुरू कर दिया।”

सूत्र ने कहा कि व्हील चेयर यात्री को एयर इंडिया कर्मचारी ने बिजनेस क्लास सीट का प्रस्ताव दिया, जिस पर उन्होंने (डोला सेन) इनकार कर दिया।

सूत्र ने कहा, “इस बीच विमान के यात्रियों और कप्तान ने मामले में हस्तक्षेप किया। आखिरकार विमान ने 39 मिनट की देरी से उड़ान भरी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493