भारत के कारण पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंध तनावपूर्ण : मंत्री

इस्लामाबाद, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने इस्लामाबाद और काबुल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बिगाड़ने का आरोप भारत पर लगाया है।

एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, रक्षामंत्री ने कहा है कि अफगानिस्तान पर भारत के प्रभाव के कारण इस्लामाबाद और काबुल के सबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।

उन्होंने देश के आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की कुर्बानी पर जोर दिया और कहा कि आतंकवादियों को खदेड़ने और देश से आतंकवाद की समस्या समाप्त करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

महीनों के तनाव और वाकयुद्ध के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंध उस समय पटरी पर आते दिखे, जब प्रधानमंत्री के विदेश मामलों पर सलाहकार सरताज अजीज ने बुधवार को कहा कि लंदन में वरिष्ठ अफगानी अधिकारियों के साथ उनकी हाल की बातचीत में प्रगति हुई है।

अजीज ने नेशनल एसेंबली की विदेश मामलों से संबंधित स्थायी समिति के समक्ष कहा कि अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हनीफ अतमर के साथ लंदन में हुई बैठक गतिरोध तोड़ने में मददगार हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493