मैं स्पाइस गर्ल्स की बेहतरीन गायिका कभी नहीं बन पाई : विक्टोरिया बेकहम

लंदन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश पॉप बैंड स्पाइस गर्ल्स की पूर्व सदस्य विक्टोरिया बेकहम का कहना है कि वह समूह की न ही कभी बेहतरीन गायिका बन पाईं और न ही कभी बेहतरीन डांसर बन पाईं।

लंदन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश पॉप बैंड स्पाइस गर्ल्स की पूर्व सदस्य विक्टोरिया बेकहम का कहना है कि वह समूह की न ही कभी बेहतरीन गायिका बन पाईं और न ही कभी बेहतरीन डांसर बन पाईं।

विक्टोरिया अब डिजाइनर बन गई हैं। स्पाइस गर्ल्स समूह में विक्टोरिया की साथी मेल बी, एम्मा बनटन, जेरी हॉर्नर और मेलैनी सी. थी।

विक्टोरिया से जब पूछा गया कि पॉप करियर के मुकाबले फैशन की दुनिया में काम करने पर उन्हें क्यों ज्यादा खुशी मिलती है तो उन्होंने यह टिपप्णी की।

पूर्व स्पाइस गर्ल ने वेबसाइट ‘एलयूके डॉट कॉम’ को बताया, “स्पाइस गर्ल का हिस्सा बनना मजेदार रहा, लेकिन मैं कभी बेहतरीन गायिका या डांसर नहीं रही।”

विक्टोरिया के मुताबिक, “उस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा..मंचन, प्रकाश व्यवस्था करना, वेशभूषा-पैकेज ने मुझे उत्साहित किया, लेकिन फैशन से मुझे प्यार है, इसमें मुझे सच में दिलचस्पी है।”

पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी का कहना है कि जब वह पीछे मुड़कर अपने अतीत की ओर देखती हैं कि किस तरह से वह व्यवहार करती थीं, कपड़े पहनती थीं तो उन्हें लगता है कि वह शायह उनकी असुरक्षा का संकेत था। वह अब काफी आत्मविश्वास महसूस करती हैं और बढ़ती उम्र को लेकर वह बिल्कुल चिंतित नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493