राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को पक्षपातपूर्ण बता रहे मुरुगदौस

चेन्नई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के बाद, फिल्मकार ए.आर. मुरुगदौस ने शनिवार को इसे पक्षपातपूर्ण करार दिया। उन्होंने जूरी सदस्यों पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

मुरुगदौस ने ट्विटर पर कहा, “मैं जूरी में लोगों के प्रभाव और पक्षपात को स्पष्ट रूप से देख सकता हूं। राष्ट्रीय पुरस्कार पक्षपातपूर्ण हैं।”

फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए अक्षय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिए जाने के बाद इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई है, जबकि आमिर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दुलकेर सलमान जैसे सितारे कतार में थे।

फिल्म निर्माता प्रियदर्शन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी के प्रमुख थे।

अक्षय और प्रियदर्शन कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493