क्लिमकिन ने स्थानीय मीडिया को बताया, “पिछले साल हमारे देश से यूरोपीय संघ के देशों की लगभग 1.5 करोड़ यात्राएं हुईं। मेरी इच्छा इसे 10 करोड़ और 15 करोड़ करने की है।”
यूरोपीय संसद में गुरुवार को बहुमत से एक समझौता पारित हो गया, जिससे यूक्रेन के नागरिक वीजा के बिना सीमित अवधि के लिए यूरोपीय देशों की यात्रा कर सकते हैं।
नए कानून के तहत जिन यूक्रेनी नागरिकों के पास बायोमेट्रिक पासपोर्ट है, वे 180 दिनों की किसी भी अवधि में यूरोप में 90 दिनों के लिए वीजा के बिना प्रवेश कर सकेंगे।
यह समझौता आयरलैंड और ब्रिटेन को छोड़कर यूरोपीय संघ के सारे देशों में लागू होता है। यूक्रेनी नागरिक गैर-यूरोपीय संघ के देशों -नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन-
की यात्रा भी कर सकेंगे।
समझौते को यूरोपीय संघ के सदस्य देशों द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकृत किया जाना अभी बाकी है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई है कि इस समझौते से संबंधित कानूनी प्रक्रिया दो महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
dharmpath.com dharmpath