रियो डी जनेरियो, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच टिटे ने कहा है कि 2017 के प्रदर्शन को देखा जाए तो बार्सिलोना के लिए खेलने वाले ब्राजाली स्टार नेमार दुनिया में बेहतरीन हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कोरिंथियंस टीम के पूर्व कोच टिटे ने हालांकि कहा कि यह कहना मुश्किल है कि दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी के चयन के दौरान नेमार को लियोनेल मेसी और क्रिस्टीयानो रोनाल्डो से अधिक मत मिलेंगे।
टिटे ने कहा, “अभी नेमार अपने करियर के श्रेष्ठ फार्म में हैं लेकिन उनकी तुलना मेसी या फिर रोनाल्डो से करना ठीक नहीं। ये अलग-अलग समय से ताल्लुक रखते हैं।मेरी नजर में मेसी श्रेष्ठ हैं लेकिन बीते चार महीनों के खेल के लिहाज से नेमार बेहतरीन हैं।”
dharmpath.com dharmpath