विलारियल (स्पेन), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। विलारियल ने शुक्रवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में एथलेटिक बिल्बाओ को 3-1 से हरा दिया।
विक्टर रुइज ने इस मैच में एक गोल किया और एक गोल करने में अपने साथियों की मदद की। इस जीत के साथ विलारियल स्पेनिश लीग तालिका में पांचवें स्थान पर बना हुआ है। एथलेटिक बिल्बाओ छठे स्थान पर है।
विलारियल के 31 मैचों से 54 अंक हैं। दूसरी ओर, बिल्बाओ के 50 अंक हैं। सेविला चौथे स्थान पर है और उसके 58 अंक हैं। अब सेविला और विलारियल के बीच लीग में चौथा स्थान हासिल करते हुए चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की जंग है।
dharmpath.com dharmpath