कश्मीर के किकबॉक्सर तजामुल इस्लाम पर फिल्म

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता मुश्ताक नाडियावाला कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले देश के सबसे कम उम्र के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन आठ वर्षीय तजामुल इस्लाम की प्रेरणादायक कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

निर्माता ने इस बायोपिक के लिए कहानी के अधिकार खरीद लिए हैं।

तजामुल ने पिछले वर्ष नवंबर में इटली में आयोजित वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में इतिहास रचा था।

पिछले महीने खबर आई थी कि लेखिका शिबानी बथीजा भी इसी विषय पर पटकथा लिख रही हैं। लेकिन मुश्ताक का कहना है कि उन्होंने अकेले इस कहानी के अधिकार लिए हैं।

मुश्ताक ने फोन पर आईएएनएस से कहा, “कई महीनों से बात चल रही है। परिवार ने हमारे दृष्टिकोण और फिल्म निर्माण में हमारे परिवार की साख पर भरोसा जताया है। उन्हें लगता है कि हम कहानी के साथ न्याय करेंगे। हम जल्द ही किसी लेखक को इसकी पटकथा का जिम्मा सौंपेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “यह फिल्म उन युवाओं को प्रेरित करेगी, जो अच्छा करने की चाह रखते हैं, लेकिन जो परिस्थितियों के कारण लाचार हैं। खासतौर पर इसका उद्देश्य लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ना है।”

कश्मीर के बांदीपुरा जिले में रहने वाले वाहन चालक गुलाम मोहम्मद लोन का बेटा तजामुल इस समय आगामी विश्व चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है।

लोन ने फोन पर आईएएनएस से कहा, “बतौर पिता मेरे लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। यह मुझे अपने उन दिनों की याद दिलाता है, जब हम आज की स्थिति में पहुंचने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। मैं फिल्म के निर्माता को पूरा सहयोग दूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493