..जब सांप से डरे कीथ सेकवीरा

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता कीथ सेकवीरा महाराष्ट्र के कर्जत कस्बे में आगामी धारावाहिक की शूटिग के दौरान सांप देखने के बाद बुरी तरह डर गए।

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता कीथ सेकवीरा महाराष्ट्र के कर्जत कस्बे में आगामी धारावाहिक की शूटिग के दौरान सांप देखने के बाद बुरी तरह डर गए।

कीथ इस धारावाहिक में राजस्थान के एक सदाचारी और विनम्र महाराजा माधव सिंह की भूमिका में हैं। यह एक शाही प्रेम कहानी पर आधारित धारावाहिक है।

अपने कमरे से निकलते समय कीथ को एक सांप दिखाई दिया।

कीथ ने बताया, “पहली बार में दीवार पर सांप को देखकर मैं चौंक गया। इसके बाद मैं इससे दूर गया, फिर कुछ ठीक लगा। इसके बाद मैं बहुत हैरान था और मैंने इसका एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया।”

टेलीविजन धारावाहिक में कीथ के अलावा, संजीदा शेख भी प्रमुख भूमिका में हैं, वह एक सफल फिल्म अभिनेत्री की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493