फिलीपींस में भूकंप के 2 झटके

मनीला, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलीपींस के लुजॉन द्वीप में शनिवार को भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 और 5.7 दर्ज की गई।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के अनुसार, पहला झटका बतांगास प्रांत से 17 किलोमीटर दूर पश्चिम में 40 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एक मिनट बाद ही दूसरा झटका बतांगास से 13 किलोमीटर दूर पश्चिम में 42 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।

फिलीपींस की राजधानी मनीला में भी कंपन महसूस किया गया, जिसके बाद सुरक्षा के तौर पर कार्यालयों तथा ऊंची इमारतों को खाली करा लिया गया।

मिंदाओ द्वीप के दक्षिणी हिस्से में 11 फरवरी को रिक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 200 घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493