पूर्व पति के बधाई संदेश से भावुक हुईं चेरिल

लंदन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले महीने अपने प्रेमी और वन डायरेक्शन के सदस्य लियाम पेन के बच्चे को जन्म देने वाली गायिका चेरिल कथित तौर पर अपने पूर्व पति और फुटबॉल खिलाड़ी एशले कोल का बधाई संदेश पाकर भावुक हो गईं।

चेरिल और कोल चार साल तक शादीशुदा जीवन बिताने के बाद 2010 में अलग हो गए थे।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि कोल ने चेरिल और पेन के बेटे के जन्म पर दोनों को बधाई दी।

सूत्र ने क्लोजर मैगजीन को बताया, “उन्होंने चेरिल और लियाम को खुशहाल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।”

सूत्र के मुताबिक, “कोल ने चेरिल से कहा कि उनका बेटा उन्हें पाकर खुशकिस्मत है और उन्हें भरोसा है कि वह एक अच्छी मां साबित होंगी। ऐशले के संदेश से चेरिल की आंखों में आंसू आ गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493