साकिब मेरी जिंदगी में सबसे सुंदर व्यक्ति : हुमा

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता और अपने भाई शाकिब सलीम के 29वें जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि वह उनकी जिंदगी में सबसे सुंदर व्यक्ति हैं।

हुमा ने शनिवार को ट्वीट किया, “मेरी जिंदगी में सबसे सुंदर व्यक्ति। मेरी जान, मेरा भाई और मेरी नासमझी को सहने वाला। जन्मदिन की शुभकामनाएं साकिब सलीम। तुम्हारे सारे छोटे और बड़े सपने सच हों।”

हुमा ने इसके बाद साकिब के जन्मदिन के केक की कुछ फोटो साझा की, जिसमें फिल्म ‘मेरे डैड की मारूती’ के अभिनेता अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।

हुमा ने लिखा, “आज रात कुछ भी छोटा नहीं चाहे प्यार हो या केक।”

अभिनेत्री ने आगे लिखा, “प्यारे साकिब सलीम। तुम्हें ढेर सारा प्यार। पूरे परिवार के साथ जश्न मनाने का समय।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493