बैडमिंटन : वेई को हराकर डान ने जीता मलेशिया ओपन

कुचिंग (मलेशिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डान ने रविवार को उलटफेर करते हुए पहली बार मलेशिया ओपन का खिताब जीत लिया है।

लिन ने इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाड़ी ली चोंग वेई को मात देकर जीत हासिल की।

विश्व के सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लिन ने 55 मिनट तक चले इस एकतरफा मुकाबले में इस टूर्नामेंट के पांच बार के विजेता चोंग को 21-19, 21-14 से मात देकर खिताब जीता।

इस खिताब को पिछले साल चोंग ने जीता था। वह कुल पांच बार (2016, 2012, 2011, 2006, 2005) इस टूर्नामेंट को जीत चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493