डेविस कप : रामानाथन ने दिलाई भारत को 4-0 की बढ़त (लीड-1)

बेंगलुरु, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। रामकुमार रामनाथन ने सांजार फेजीव को सीधे सेटों में हराते हुए भारत को डेविस कप एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 सेकेंड राउंड मुकाबले में उजबेकिस्तान पर 4-0 की बढ़त दिला दी।

रामनाथन ने 22 साल के उजबेक खिलाड़ी को लगभग एक घंटे तक चले मुकाबले में 6-3, 6-2 से हराया।

भारतीय खिलाड़ियों ने पांच में चार मैच जीत लिए हैं। भारत ने इसके साथ ही वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी की जोड़ी ने फारुख दुस्तोव और सांजार फेजीव को युगल वर्ग के मुकाबले में शनिवार को 6-2, 6-4, 6-1 से मात दी थी।

इससे पहले शुक्रवार को रामानाथ के अलावा प्रजनेश गुनेश्वरम ने अपनी अपने एकल वर्ग के मुकाबले में जीत हासिल की थी और भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई थी। इस मैच में रामकुमार ने तेमूर इस्मेलोव को 6-2, 5-7, 6-2, 7-5 से और प्रजनेश ने फेजीव को 7-5, 3-6, 6-3, 6-4 से मात दी थी।

भारत ने शुक्रवार को 2-0 से बढ़त ली थी और इसके बाद शनिवार को युगल वर्ग का मैच जीतने पर वह 3-0 से आगे हो गया।

रामानाथन की जीत ने भारत को 4-0 से बढ़त दिला दी। एकल वर्ग में फेजीव के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत के लिए उन्हें अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी।

फेजीव के खिलाफ अपना पहला सेट रामानाथ ने 37 मिनट के अंदर जीत लिया था। इसके बाद दूसके सेट में अच्छी शुरुआत करते हुए उन्होंने मुकाबले में 6-2 से जीत हासिल की

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493