न्यूयॉर्क, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ओमेगा-3 वसा अम्ल बच्चों के लिए फायदेमंद है। यह वजन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
एक नए शोध में सामने आया है कि 8 से 15 साल उम्र के बच्चों में ओमेगा-3 वसा अम्लों के सेवन से रक्तचाप में कमी और अच्छे कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि होती है। ओमेगा-3 वसा अम्ल सैल्मन, अखरोट और सोयाबीन सहित खाद्य पदार्थो में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।
अमेरिका की ओहियो स्टेट युनिवर्सिटी की सहायक प्रोफेसर लीसा क्रिस्चयन ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को ओमेगा-3 वाले खाद्य पदार्थ खिलाने की अधिक कोशिश करते हैं, लेकिन वजन बढ़ने के साथ इसमें सावधानी रखने की जरूरत होती है।
क्रिस्चयन ने कहा कि बच्चों की बीएमआई (शरीर द्रव्यमान सूचकांक) में अस्थिरता से बच्चों की वृद्धि की माप होती है। इससे सिर्फ वजन पर खुराक की निर्भरता को समझने में मदद मिलती है।
इस शोध का प्रकाशन पत्रिका ‘प्लोस वन’ में किया गया है। इसमें शोधकर्ताओं ने पूरक आहार लेने के बाद समग्र शारीरिक वजन और बॉडी मास इंडेक्स दोनों की तुलना की।
इस शोध के जरिए माता-पिता द्वारा ओमेगा-3 वसा अम्ल की जरूरत को उजागर किया गया। साथ ही वजन के अनुसार उचित खुराक के महत्व को रेखांकित किया गया।
dharmpath.com dharmpath