शादी की अंगूठी बगैर देखे गए डेविड श्विमर

न्यूयॉर्क, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल में पत्नी जो बकमैन से अलग होने की घोषणा करने वाले अभिनेता-फिल्मकार डेविड श्विमर शादी की अंगूठी के बगैर देखे गए।

पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को ‘फ्रेंड्स’ के अभिनेता ग्रे जीन्स, डार्क जैकेट और एक बेसबॉल कैप के साथ शहर में दिखे।

दंपति ने बुधवार को एक बयान जारी कर अलग होने की घोषणा की थी।

श्विमर और लंदन में जन्मी कलाकार बकमैन की एक बच्ची भी है, जिसका नाम क्लेओ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493