‘बाहुबली’ को 7 साल भी दे देता : प्रभाष

चेन्नई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता प्रभाष ने रविवार को कहा कि एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली’ श्रृंखला की फिल्म के लिए न सिर्फ चार साल, बल्कि एक क्षण भी सोचे बिना वह सात साल भी समर्पित कर देते।

चेन्नई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता प्रभाष ने रविवार को कहा कि एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली’ श्रृंखला की फिल्म के लिए न सिर्फ चार साल, बल्कि एक क्षण भी सोचे बिना वह सात साल भी समर्पित कर देते।

अभिनेता ने यह टिप्पणी ‘बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन’ के तमिल संस्करण के ऑडियो लांच के दौरान की।

प्रभाष ने संवाददाताओं से कहा, “‘बाहुबली’ के लिए मैं चार साल से ज्यादा का समय भी दे देता। मैं इस फिल्म पर सात साल भी काम करने के लिए तैयार हो जाता।”

‘बाहुबली’ श्रृंखला की फिल्म में प्रभाष राजा बाहुबली के किरदार में हैं।

भारत के सबसे बड़े मोशन फिल्म श्रृंखला का हिस्सा बनने के सफर के बारे में पूछे जोन पर आभिनेता ने कहा, “शारीरिक रूप से यह थोड़ा मुश्किल था, खासकर पहले भाग में.दूसरे भाग में राजामौली ने एक्शन दृश्यों को इस तरह से संपादित किया है कि उन्होंने पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है।”

इस मौके पर राजामौली ने प्रभाष की तारीफ करते हुए उन्हें समर्पित कलाकार बताया।

राजामौली ने कहा, “मुझे एक भी ऐसा कलाकार दिखाएं जो जिस किरदार में यकीन रखता है उसे तीन साल देता है। फिल्म ‘छत्रपति’ में काम करने के दौरान मैं और प्रभाष करीब आए और हमने एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया। मेरा दोस्त बनने के लिए आपका शुक्रिया प्रभाष।”

फिल्म में तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज भी हैं।

तमन्ना ने कहा कि इस फिल्म के साथ जुड़ना किसी अवार्ड से बढ़कर है।

ऑडियो लांच कार्यक्रम में अभिनेता धनुष मुख्य अतिथि में से एक थे।

उन्होंने कहा, “इस फिल्म पर कड़ी मेहनत की गई है। वे सब कुछ पाने के हकदार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493