मानव कौल विद्या संग ‘तुम्हारी सुलू’ में नजर आएंगे

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता मानव कौल और विद्या बालन कॉमेडी फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ में एक साथ नजर आएंगे।

फिल्म निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने एक बयान में कहा, “अशोक के चरित्र के लिए हमारी खोज दो महीने तक चली। हमने अंत में मानव को चुना, जो एक अच्छे व अनुभवी अभिनेता हैं और विभिन्न भूमिकाओं में घुलने में सक्षम हैं। हम विद्या के विपरीत किसी उपयुक्त व्यक्ति को ढूंढ़ रहे थे और मानव इसके लिए बिलकुल सही हैं।”

बीटी-सीरीज और एलिपसिस एंटरटेंमेंट द्वारा निर्मित ‘तुम्हारी सुलू’ में विद्या एक रेडियो जॉकी के किरदार में नजर आएंगी।

इस फिल्म की शूटिंग इस माह के अंत तक शुरू होगी।

विद्या जल्द ही फिल्म की शुरुआत के लिए अंतिम तैयारियां पूरी कर लेंगी। इस फिल्म के लिए वह नृत्य भी सीखेंगी।

यह फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493