सलमान ने आकाश ठोसर की ‘फू’ की घोषणा की

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को फिल्म ‘फू’ की घोषणा की। इस फिल्म में ‘सैराट’ के अभिनेता आकाश ठोसर मुख्य भूमिका में होंगे।

इस फिल्म को जाने-माने अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर निर्देशित करेंगे।

सलमान ने इससे संबंधी एक फोटो ट्विटर पर साझा की।

सलमान ने फोटो का शीर्षक लिखा, “सैराट के आकाश ठोसर, महेश मांजरेकर की ‘फू’ के साथ वापस आ रहे हैं।”

‘सैराट’ एक मराठी म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह 2016 में रिलीज हुई थी। इसे समीक्षकों द्वारा सराहा गया था।

मांजरेकर ने इससे पहले ‘वास्तव : द रियल्टी’, ‘कुरुक्षेत्र’, ‘सिटी ऑफ गोल्ड’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। ये सभी फिल्में समीक्षकों द्वारा सराही गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493