चीनी समुदाय ने केन्या के सूखा पीड़ितों को आर्थिक मदद दी

केन्या में चीन के दूतावास और केन्या ओवरसीस एसोसिएशन के साथ मिलकर केन्या-चाइना इकोनॉमिक एंड ट्रेड एसोसिएशन ने केन्या के राष्ट्रीय सूखा राहत अभियान को 1,60,000 डॉलर की मदद दी है।

चीनी नागरिकों द्वारा इस अनुदान समारोह के दौरान मिनिस्ट्री ऑफ डेवोल्यूशन एंड प्लानिंग के प्रधान सचिव जोसेफता मुकोबो ने सूखे का सामना कर रहे देश की समय पर सहायता करने के लिए चीन की सराहना की।

देश में सूखे ने अनुमानित 30 लाख लोगों को प्रभावित किया है।

मुकोबो ने कहा, “हम चीनी समुदाय द्वारा सूखे से प्रभावित लोगों की मदद की सराहना करते हैं। मुझे उम्मीद है कि हम सिर्फ सूखे के लिए ही नहीं, बल्कि देश के विकास के लिए मददगार तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग जारी रखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493