रियल के खिलाफ मैच से बाहर हुए बायर्न के चोटिल डिफेंडर हुमेल्स

बर्लिन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के चोटिल डिफेंडर मेट्स हुमेल्स यूईएफे चैम्पियंस लीग में रियल मेड्रिड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शामिल नहीं हो पाएंगे।

जर्मनी के क्लब ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 28 वर्षीय हुमेल्स को रविवार को टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र के दौरान एड़ी में चोट लीग थी।

क्लब ने एक बयान में कहा कि यह बेहद निराशाजनक खबर है कि चोटिल होने के कारण हुमेल्स अगले दो मैचों में टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे।

रियल के साथ बुधवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के अलावा हुमेल्स शनिवार को बायर्न लेवरकुसेन के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी शामिल नहीं हो पाएंगे।

वर्तमान में बायर्न क्लब जर्मन लीग सूची में शीर्ष स्थान पर है। यह क्लब यूईएफए चैम्पियंस लीग के साथ-साथ जर्मन लीग और जर्मन कप की खिताबी दौड़ में भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493