वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के साउथ कैरोलिना में अश्वेतों के गिरजाघर पर हमला करने वाले डायलन रूफ को सोमवार को नौ लोगों की हत्या का दोषी ठहराया गया।
सीएनएन के मुताबिक, एमानुएल अफ्रीकन मेथोडिस्ट एपीस्कोपल चर्च में जून 2015 में लोगों पर गोलियां बरसाने के लिए संघीय जूरी ने रूफ को मृत्युदंड की सजा सुनाई।
रपट के मुताबिक, रूफ मृत्युदंड पाने वाला 63वां शख्स बन गया है। उसे टेरे हॉटे इंडियाना की जेल में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।
रूफ ने जांचकर्ताओं को एक रिकॉर्डिड साक्षात्कार में कहा कि उसने अपराध किया, क्योंकि अश्वेत लोग श्वेत लोगों की हर दिन हत्या कर रहे हैं।
संघीय सुनवाई में अमेरिका के सहायक अटॉर्नी जे. रिचर्डसन ने कहा कि रूफ गिरजाघर में गोलीबारी करने से पहले बाइबिल स्टडी क्लास में 40 मिनट तक बैठा और उसके बाद लोगों पर चिल्लाते हुए गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
dharmpath.com dharmpath