नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। लक्जरी कार निर्माता कंपनी वोल्वो ऑटो इंडिया ने अपने सभी मॉडल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कीमत में यह वृद्धि पहली अप्रैल, 2017 से लागू होगी।
कंपनी ने अपने सभी मॉडल पर 54,200 रुपये से लेकर 250,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
कंपनी ने बयान में कहा है कि निर्माण लागत बढ़ने की वजह से दाम में यह बढ़ोतरी करनी पड़ी है। इसका असर भारत में बिकने वाले उसके सभी माडल पर पड़ेगा।
कंपनी ने बताया है कि उसके सभी माडल की एक्स-शोरूम कीमत में तरीब 2.5 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने ग्राहकों को एक बार फिर से आश्वस्त करना चाहती है कि वह उन्हें प्रतिस्पर्धी कीमतों में उच्च कोटि के उत्पाद उपलब्ध करा रही है।
dharmpath.com dharmpath